29 सितंबर 2018 - 05:27
अमरीका ग़लत बयानों से बचेः चीन

चीन ने अमरीका से ऐसे बयानों और शब्दों के प्रयोग से बचने को कहा है जो बीजिंग – वाशिंग्टन संबंधों और दोनों देशों के नागरिकों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

चीन की समाचार एजेन्सी शेन्हुआ का कहना है कि अमरीका में 2018 के मध्यावधि चुनाव में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों के बारे में सवाल पूछे जाने पर विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता गैंग श्वांग ने कहा कि अमरीका को ऐसे बयानों और शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए जो चीन-अमरीका संबंधों और दोनों देशों के नागरिकों के लिए हानिकारक सिद्ध हों।

उन्होंने कहा कि चीन की विदेश नीति का चलन है कि वह दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता।

विश्व समुदाय को स्पष्ट रूप से मालूम है कि कौन सा देश सबसे अधिक दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। उन्होंने अमरीका से चीन पर अनुचित आरोप लगाने और बदनाम करने का प्रयास बंद करने की मांग की।